6:54 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ जारी, दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

थाना उसावां पुलिस ने 30 जुलाई 2026 को नीलम पत्नी पंकज, निवासी ग्राम नगरिया चिकन, थाना उसावां को थाना उसावां में दर्ज मु.अ.सं. 108/26, धारा 108 बीएनएस के मामले में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं थाना अलापुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के आधार पर अशोक पुत्र ननसुख, निवासी वार्ड नंबर-1, मोहल्ला बजरिया, कस्बा एवं थाना अलापुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को वाद संख्या 32548/24, धारा 342/323/504 भादवि से संबंधित मामले में एसीजेएम-द्वितीय, बदायूं की अदालत में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से फरार आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस