।
उझानी-बदांयू 29 जुलाई।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्टैंडी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन आचार्य राजन मेहंदीरत्ता ने किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, टीम भावना के साथ गुरु के प्रति श्रद्धा की भावना विकसित करना था। इसमें विद्यालय के चारों हाउस दयाबाई, शहजोबाई, हजरत राबिया और मीराबाई हाउस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आकर्षक स्टैंडी तैयार कीं।
निर्णायक की भूमिका मिस रोजी और मिस मुस्कान ने निभाई। परिणामों में मीराबाई हाउस प्रथम स्थान पर रहा। इसकी इंचार्ज रूबी हैं। दयाबाई हाउस द्वितीय स्थान पर रहा, जिसकी इंचार्ज जोया अंसारी हैं। वहीं शहजोबाई हाउस की इंचार्ज इलमा और हजरत राबिया हाउस की इंचार्ज तनिषा गुप्ता के हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुजाता माथुर के साथ दीक्षा छाबड़ा और नेहा बी. भी मौजूद रहीं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
