8:40 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया मानसिक मंदित आश्रय गृह का निरीक्षण

, मिलीं कई खामियां
मेन्यू के अनुरूप नहीं मिला भोजन, दो कर्मचारी अनुपस्थित; व्यवस्थाएं सुधारने और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश

बदायूं, 28 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को लक्ष्मी नरायन ग्रामोद्योग विकास समिति बिसौली द्वारा संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र, मीरा जी चौकी, बदायूं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह की व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं।

निरीक्षण के समय संस्था के सचिव एवं प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा मौके पर उपस्थित मिले। आश्रय गृह में कुल 16 बच्चे उपस्थित पाए गए। सीडीओ ने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुरूप नहीं मिला। बच्चों को खेल किट भी वितरित नहीं की गई थी।

निरीक्षण के दौरान नर्स निशा और आंकिक रघुवीर अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने संस्था के सचिव एवं प्रबंधक को खिड़कियों पर मच्छर जाली लगवाने, शौचालयों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बच्चों को निर्धारित मेन्यू एवं मात्रा के अनुसार समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सीडीओ गामिनी सिंगला ने पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए जा रहे ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया और प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन एक्सप्रेस