बदायूं
बदायूं में गौ रक्षा दल का हस्ताक्षर अभियान, गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की उठी जोरदार मांग
केशव गुप्ता
बदायूं। गौ रक्षा दल द्वारा जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित किए जाने की मांग उठाई गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर इस मांग का समर्थन किया।
गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा जाएगा। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है, इसलिए उसे राष्ट्र पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।
अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित कर उसके संरक्षण को और अधिक मजबूती प्रदान की जानी चाहिए।
हस्ताक्षर अभियान में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अभियान के दौरान लोगों ने गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
