बदायूं
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए SSP अंकिता शर्मा ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
केशव गुप्ता
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के विभिन्न थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं तथा पुलिस कार्यालय में उपस्थित फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र की निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
