11:17 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर एसएचओ हटाए गए, 4 इंस्पेक्टरों का तबादला

इस्लामनगर एसएचओ हटाए गए, 4 इंस्पेक्टरों का तबादला।

बदांयू 30 जुलाई।

जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार देर रात बड़ा फेरबदल किया। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे इस्लामनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह से चार्ज वापस लेकर उन्हें क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। साथ ही 3 अन्य इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी भी बदली गई है।

इस्लामनगर एसएचओ जितेंद्र सिंह पर पिछले सप्ताह राजस्वकर्मियों और बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारियों ने गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि थाने में काम के बदले खुलेआम घूस मांगी जा रही है। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विरोध इतना बढ़ा कि राजस्वकर्मियों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया।

इस्लामनगर थाना – सहसवान के एसएचओ धनंजय सिंह को नया प्रभारी बनाया गया। सहसवान थाना – साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह को भेजा गया।
कछला गंगाघाट अस्थाई थाना- पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत तैनात किया गया।

कांवड़ यात्रा नजदीक होने के कारण पुलिस महकमे में यह फेरबदल अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस