11:33 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे बदायूं

बदायूं। राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 31 जुलाई 2026 को अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर बदायूं पहुंचेंगे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी सुमित कुमार भी रहेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त 31 जुलाई को दोपहर 1 बजे 18, राजभवन कॉलोनी, लखनऊ से शासकीय वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5 बजे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस, बदायूं पहुंचेंगे।

1 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आरटीआई एक्टिविस्टों से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से जनपद में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

2 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे राज्य सूचना आयुक्त संभ्रांत नागरिकों एवं विधिवेत्ताओं से भेंट एवं विचार-विमर्श करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे वह बदायूं से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह जानकारी राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस