।
उझानी-बदांयू 1 अगस्त।
थाना कादरचौक क्षेत्र के ललसी नगला गांव निवासी 40 वर्षीय मोहन पुत्र गिरवर ने शराब के नशे में शुक्रवार देर शाम कछला गंगा पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। समय रहते पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और गोताखोरों की मदद से उसे सकुशल बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम मोहन कछला क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान उसने अचानक पुल से गंगा में छलांग लगा दी।
घटना के समय घाट पर मौजूद कछला चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह,व दो सिपाहियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। तीनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूब रहे मोहन को बाहर निकाला।
पुलिस ने तत्काल मोहन को उझानी सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मोहन शराब के नशे में था। मामले में परिजनों को सूचना दे दी गई है। कछला पुलिस ने बताया कि समय पर कार्रवाई न हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम और गोताखोरों की तत्परता की सराहना की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
