बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजिस्टर्ड भारत) द्वारा अक्षय बिहार पार्क, बरेली कैंट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि सम्मान समारोह में ए.के. मैलोडी बैंड म्यूजिक ग्रुप के गायक कलाकार आशीष कुमार, सुनील कुमार, ऋषव सिंह, चन्दर सिंह, ज्योति सिंह, कीर्ति वर्मा और वंदना वर्मा को उत्कृष्ट एवं मधुर गायन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये कलाकार देश का नाम रोशन करें।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने सम्मानित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में संगीत, नृत्य और गायन का विशेष महत्व है। भारतीय कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर विश्वभर में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और भारतीय संगीत के प्रशंसक पूरी दुनिया में मौजूद हैं।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान ने वरिष्ठ नागरिकों का भी परंपरागत रूप से पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, रामकिशोर, डॉ. अखिलेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रकाशनी अंजू शुक्ला, अंजू ठाकुर, शालू सक्सेना, हेमलता, प्रियंका राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
