।
उझानी बदांयू 2 अगस्त।
सावन माह में शिवभक्ति का उल्लास पूरे क्षेत्र में देखा जा रहा है। इसी कड़ी में देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी के तत्वावधान में 09वाँ विशाल भंडारे का आयोजन 9 अगस्त, शनिवार को किया जाएगा।
भंडारे का स्थान छतुईया फाटक, उझानी निर्धारित किया गया है। आयोजन प्रातः 07:00 बजे से शुरू होगा। यह भंडारा विशेष रूप से कांवड़ियों एवं समस्त श्रद्धालुओं के लिए रखा गया है।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और नगरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का सादर निमंत्रण दिया है। समिति के पदाधिकारियों में संकेत मोहन शर्मा का कहना है कि भक्ति, सेवा और समर्पण के इस पावन संगम में सभी की सहभागिता अपेक्षित है।
कालेज परिसर में इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
