बदायूं
चार किसानों के नलकूपों पर चोरों का धावा, स्टार्टर और केबल चोरी से सिंचाई व्यवस्था ठप
केशव गुप्ता
वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेपल, वरीपुरा और इटेआ गांवों में देर रात वारदात, किसानों में दहशत; पुलिस जांच में जुटी
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने चार निजी नलकूपों को निशाना बनाकर स्टार्टर और विद्युत केबल चोरी कर ली। इस घटना से किसानों की सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है और क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता परवेंद्र सिंह, सरवन सिंह (इटेआ), भारत लाल (पेपल) और देवेंद्र फौजी (वरीपुरा) के निजी नलकूपों से चोर स्टार्टर व केबल उखाड़कर ले गए। बुधवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित किसानों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी, चोरी का खुलासा करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
घटना की सूचना वजीरगंज थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
