6:10 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ससुराल में मारपीट कर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी: महिला ने कोतवाली पुलिस से लगाई गुहार

ससुराल में मारपीट कर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी: महिला ने कोतवाली पुलिस से लगाई गुहार।

उझानी-बदांयू 4 अगस्त।

ससुराल में दहेज को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

नगर के मोहल्ला बाज़ार कलां, निवासिनी राखी पत्नी अंकित ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 3 अगस्त की शाम वह अपने ससुराल गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान ससुर, ननद और देवर ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए घर से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया।

पीड़िता ने शिकायती पत्र में पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है,ससुराल के अन्य लोग उसे इसके लिए उकसाते हैं।

राखी के अनुसार पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की जा चुकी है। आरोपियों द्वारा जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता ने पत्र में लिखा कि ससुराल पक्ष घर पर भी कब्जा करना चाहता है और वह अपने व बच्चों की जान को लेकर डरी हुई हैं।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायती पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस