राष्ट्रीय हनुमान दल में नई नियुक्तियां, जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र
बदायूं। राष्ट्रीय हनुमान दल के जनपद बदायूं इकाई को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी:
शिवप्रताप सिंह तोमर – जिला महामंत्री, बदायूं
अशोक शाक्य – तहसील अध्यक्ष, बिल्सी
रामू सिंह – जिला सह मीडिया प्रभारी, बदायूं
कौस्तव सिंह – जिला प्रवक्ता, बदायूं
श्याम वीर – ब्लॉक अध्यक्ष, म्याऊँ
प्रशान्त राजपूत – नगर अध्यक्ष, म्याऊँ
वैभव गुप्ता – ब्लॉक मीडिया प्रभारी, समरेर
सुनील कुमार – तहसील मंत्री, दातागंज
अभिषेक गौतम – जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा
उदयवीर – कार्यकारिणी सदस्य
मोहन – कार्यकारिणी सदस्य
शिव नंदन – कार्यकारिणी सदस्य
जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, समाज सेवा, धर्म रक्षा और राष्ट्रहित के कार्यों में पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रशान्त सिंह, जिला महामंत्री श्रीओम मिश्रा, जिला महामंत्री एडवोकेट सार्थक चित्रांश, जिला महामंत्री एडवोकेट सुरजीत राजपूत, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार गुप्ता तथा जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार उर्फ प्रदीप पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
