11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-नरऊ मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, हादसे आम- लोगों ने डीएम से की स्थायी मरम्मत की मांग

उझानी-नरऊ मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, हादसे आम-
लोगों ने डीएम से की स्थायी मरम्मत की मांग।

उझानी-बदांयू 13 जुलाई।

मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त प्रदेश के दावों के बीच उझानी से नरऊ जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाली की मिसाल बन गया है। बरसात के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ ने आवागमन मुश्किल कर दिया है।

ई-रिक्शा, बाइक और चार पहिया वाहन चालक गहरे पानी भरे गड्ढों से जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी है और जगह-जगह पत्थर बिखरे पड़े हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग पर रोज हादसे हो रहे हैं। पिछली बार लगभग 10 बर्ष पहले मंडी समिति द्वारा बनाई गई इस सड़क के बाद से कोई मरम्मत नहीं हुई।

स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ई-रिक्शा चालक मुकेश ने बताया कि खराब सड़क के कारण उनकी रोजाना की आमदनी में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। कुसुम देवी जैसी अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजते समय डर लगा रहता है।

ग्रामीणों ने कई बार पीडब्ल्यूडी और मंडी समिति से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अब लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर मार्ग के स्थायी निर्माण की मांग की है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस