पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिलहरी से पी.एस. पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैजनी में रविवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक एचपीसीएल (HPCL) कंपनी में कार्यरत था। किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचना पर पहुंची थाना मूसाझाग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

