गुरुपुरी विनायक में राम परिवार एवं राधा रानी स्थापना दिवस पर साप्ताहिक कथा का हुआ समापन, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
बिल्सी। ग्राम गुरुपुरी विनायक में राम परिवार एवं राधा रानी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कथा का रविवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों एवं सर्वसमाज का उल्लेखनीय सहयोग रहा। आयोजन में सभी लोगों ने तन, मन और धन से सहभागिता निभाई, जिससे धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।
आयोजकों ने बताया कि 12 जुलाई 2024 को राम परिवार एवं राधा रानी की स्थापना की गई थी। उसी स्थापना दिवस की स्मृति में इस वर्ष साप्ताहिक कथा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका समापन भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

