9:52 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम को घर ले गया पड़ोसी युवक, ग्रामीणों ने छुड़ाया; मुकदमा दर्ज

बदायूं

उसावा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम को घर ले गया पड़ोसी युवक, ग्रामीणों ने छुड़ाया; मुकदमा दर्ज

बदायूं। उसावा थाना क्षेत्र में रविवार को एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोस का युवक गली में खेलते समय बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बच्ची की दादी मौके पर पहुंचीं तो आरोपी के घर का कमरा बंद मिला। शोर-शराबा होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और कमरा खुलवाकर बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची उसावा थाना पुलिस ने आरोपी युवक राजीव मिश्रा (35) पुत्र ब्रजकिशोर मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक पहले भी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। उसकी पत्नी का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि उसकी एक बेटी अपनी बुआ के घर रहती है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस