9:52 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एक पेड़ माँ के नाम: राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में वृक्षारोपण महायज्ञ, सदर विधायक ने किया शुभारंभ

बदायूं

एक पेड़ माँ के नाम: राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में वृक्षारोपण महायज्ञ, सदर विधायक ने किया शुभारंभ

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के प्राचार्य डा. शिवकुमार के मार्गदर्शन में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस अभियान में बड़ी संख्या में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित उदय वन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य डा. नेहा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विपिन कुमार, डा. रितुज अग्रवाल, डा. मुकत्याज हुसैन, डा. मनीष कुमार सिंह, डा. अमित कुमार, डा. सुचेता यादव, श्री अनिल कुमार गुर्जर सहित संस्थान के अधिकारी, चिकित्सक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वृक्षारोपण प्रभारी डा. लालेन्द्र यादव ने किया। पूरे आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस