।
उझानी-बदांयू 12 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बाइक पर बहन के घर आ रहे 18 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं- बिल्सी हाईवे पर बराय मयखेड़ा के पास शनिवार को हुई।
पुलिस के अनुसार उघैती थाना क्षेत्र के दमी नगर निवासी केशव पुत्र संजीव कुमार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नौकरी करता था। 8 जुलाई को ही उसने नई बाइक खरीदी थी। शनिवार को वह बाइक से सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कठौली गांव में रहने वाली बहन उपासना के घर आ रहा था।
जैसे ही वह गांव बरामय खेड़ा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केशव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि केशव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उझानी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

