12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पुलिस जीप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मौके पर हंगामा

उझानी में पुलिस जीप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मौके पर हंगामा

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं 12 जुलाई।

थाना उझानी क्षेत्र में शनिवार को बदायूं-बिल्सी मार्ग पर पुलिस की लापरवाही एक युवक को भारी पड़ गई। ग्राम बरामयखेड़ा के पास तेज रफ्तार पुलिस जीप ने घर से सब्जी लेकर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने पुलिस जीप को घेरकर हंगामा काटा।

जानकारी के अनुसार रोशन नगर निवासी सत्यभान सुबह घर से सब्जी लेने निकला था। वह जब बदायूं-बिल्सी मार्ग पर बरामयखेड़ा के पास पहुंचा, तभी उझानी पुलिस की जीप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सत्यवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जीप को घेर लिया। कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों का आरोप था कि पुलिस वाहन तेज गति से और लापरवाही से चल रहा था।

मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घायल सत्यभान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस