12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

टीएसआई मुरारी लाल साहू ने 1 घंटे में खुलवाया उझानी मंडी का भीषण जाम

बदांयू एक्सप्रेस की खबर का असर!

टीएसआई मुरारी लाल साहू ने 1 घंटे में खुलवाया उझानी मंडी का भीषण जाम

हाईवे पर फंसी बस-ट्रक रवाना, अब शाम तक लगेगी पुलिस ड्यूटी

उझानी-बदांयू 12 जुलाई।

“बदांयू एक्सप्रेस” में उझानी मंडी समिति पर लगे भीषण जाम की खबर प्रसारित होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर का असर ऐसा हुआ कि आनन-फानन में नगर के ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल साहू दल-बल के साथ बरेली-मथुरा हाईवे पर धमक गए।
टीएसआई साहू ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने जाम को पूरी तरह खुलवा दिया। जाम में फंसी रोडवेज बस और माल से लदे ट्रकों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
आवागमन सुचारू होते ही राहगीरों ने राहत की सांस ली।
टीएसआई ने बताया कि जाम की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हाईवे पर अब शाम तक 2 सिपाहियों की नियमित ड्यूटी लगा दी गई है। मंडी के दिनों में जाम से जूझ रहे व्यापारियों और आम जनता ने पुलिस की इस तत्परता की जमकर सराहना की।
लोगों का कहना है कि “बदांयू एक्सप्रेस” की खबर ने ही प्रशासन को जगाया और आज जाम से मुक्ति मिली।

विज्ञापन एक्सप्रेस