।
उझानी-बदांयू 11 जुलाई।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला खेड़ा में बीती रात जहरीला पदार्थ खाने से एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान देवेश शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार देवेश की उम्र करीब 66 वर्ष थी और वह अक्सर मानसिक तनाव में रहते थे। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि देवेश बीती रात शराब पीकर घर आए थे। आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

