… ।
उझानी दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कुंडानरसिंहपुर के पास 1 साल से तालाब बना हाईवे, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से रोज हादसे।
उझानी, बदायूं 10 जुलाई ।
उझानी में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गांव कुंडानरसिंहपुर के पास पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही साफ देखी जा सकती है। यहां नाला न बनवाने के चलते पिछले 1 साल से हाईवे ही स्विमिंग पूल बन गया है।
बारिश होते ही सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि लगता है जैसे हाईवे पर तालाब बन गया हो। पानी के अंदर गहरे-गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों के लिए ये रास्ता मौत का कुआं बन चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर कई बार हादसे हो चुके हैं। बीती रात भी सहसवान निवासी एक कार गड्ढे में जाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में बैठे किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने की बजाय सिर्फ एक साइड बंद कर उस पर मिट्टी डलवा दी और संकेतक लगा कर इतिश्री कर ली। लेकिन संकेतक भी पानी में डूब जाते हैं और रात में दिखाई नहीं देते।
ग्रामीणों के मुताबिक पानी जमा होने की वजह से सड़क का काफी हिस्सा धंस गया है। अगर वाहन चालकों की निगाह जरा सी भी चूकी तो हादसा तय है। या तो वाहन गड्ढे में फंस जाएंगे या फिर खुद चोटिल होंगे।
बारिश के बाद हाईवे पर पानी और बढ़ गया है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।
लोगों ने मांग की है कि कुंडानरसिंहपुर के पास नाले का निर्माण जल्द कराया जाए और हाईवे की मरम्मत हो, वरना कोई बड़ा हादसा होना तय है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

