।
नझियाई निवासी जाहिद की अढौली गांव में हुई मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को।
उझानी बदांयू 10 जुलाई ।
नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी 25 वर्षीय जाहिद की आज सुबह बकरी खरीदने गए गांव अढौली में खून की उल्टी आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि जाहिद पेशे से पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। वह काफी समय से क्षय रोग यानी टीबी से पीड़ित था। जाहिद के भाई ने बताया कि पहले भी उसे खून की उल्टी आ चुकी है। आज सुबह गांव अढौली में बकरी खरीदने के दौरान अचानक ज्यादा मात्रा में खून की उल्टी होने लगी। आनन-फानन में उसे संभाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी गांव पहुंच गए। घर में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

