पशुशाला में बंधी दो भैंस खोल ले गए अज्ञात चोर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर चोरों की तलाश में जुटी
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने किसान की पशुशाला में धावा बोल दिया जहां खूंटे से बंधी कीमती दो भैंसे अज्ञात चोर खोलकर वाहन में लादकर ले गए पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है ।
पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव फकीरा बाद का है जहां बुधवार रात किसान छोटेलाल पुत्र डम्मर की दो भैंसे पशुशाला में बंधी हुई थी और वह कुछ दूरी पर सो रहे थे रात में बारिश हो रही थी जहां आधी रात अज्ञात चोर मौका पाकर दोनों भैंसे खोल ले गए। छोटेलाल जब सुबह लगभग तीन बजे भैंसों के लिए चारा डालने को उठे तो देखा दोनों भैंस गायब थी । उन्होंने इधर उधर काफी तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका कुछ दूरी तक भैंसों के पैरों के निशान दिखाई दिए किसान ने बताया कि भैंसों के लिए भैंसामई के पास हाइवे पर वाहन में चढ़ाया गया होगा। पीड़ित किसान छोटेलाल ने वृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है जिसपर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है ।किसान ने बताया दोनों भैंसों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए थी ।जिनको बेचकर वह बेटी शादी में रुपए खर्च करने को थे कीमती दोनों भैंसे चोरी होने पर उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कौशिक का कहना तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है चोरों की तलाश की जा रही है ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

