उझानी की बेटियों को राष्ट्रीय जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
उझानी-बदांयू 9 जुलाई।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली समारोह के अंतर्गत 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नगर के संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राएं दीप्ति शर्मा और रिया ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी में जिले का प्रतिनिधित्व किया। कॉलेज अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि “संघर्ष ही जीवन है। व्यक्ति को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आज इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि मेहनत से आगे प्रगति के द्वार अवश्य खुलते हैं।”
कार्यक्रम में पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी 23 से 29 नवंबर 2025 तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना सेक्टर 15, लखनऊ में आयोजित की गई थी। इस जंबूरी में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार और प्रादेशिक अध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले के स्काउट-गाइड के साथ 25 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जंबूरी के दौरान प्रतिभागियों ने एडवेंचर, पीजेंट शो, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोग्राम, प्रदर्शनी, फ्रूट प्लाजा, मार्च पास्ट और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भारत स्काउट और गाइड के उप मुख्य संरक्षक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित किया। जंबूरी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और समापन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने जंबूरी के लिए जिले से 103 स्काउट-गाइड और यूनिट लीडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
सम्मान समारोह में संतोष कुमार मृत्युंजय शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रही
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

