।
बरेली, 08 जुलाई 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर विद्युत लोको शेड ने एक और उपलब्धि हासिल की है। मंडल को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित 150वाँ विद्युत लोको संख्या 42967 WAG-9HC प्राप्त हुआ। इसका अनावरण पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बुधवार को विद्युत लोको शेड, इज्जतनगर में किया।
6,350 HP क्षमता वाला अत्याधुनिक लोको
नया WAG-9HC लोको 6,350 हॉर्स पावर क्षमता का है। इसे माल परिवहन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल रेल संचालन के लिए तैयार किया गया है।
सुरक्षा और तकनीक की नई सुविधाएँ
इस लोको की सबसे बड़ी विशेषता स्वदेशी कवच’ सुरक्षा प्रणाली है। यह प्रणाली सिग्नल पास्ड एट डेंजर यानी SPAD या एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आमने-सामने आने की स्थिति में स्वतः आपातकालीन ब्रेक लगाकर दुर्घटना रोकने में सक्षम है।
इन सुविधाओं से लंबी दूरी की मालगाड़ी चलाने के दौरान लोको पायलटों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित कार्य वातावरण मिलेगा।
मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने लोको शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस योगेश कुमार सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 150वें लोको के सफल निर्माण पर बधाई दी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नए लोको के संचालन से माल परिवहन क्षमता, ऊर्जा दक्षता और रेल परिचालन की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

