3:28 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राजस्व टीम से सांठगांठ कर ग्राम समाज की जगह कब्जाने का आरोप

राजस्व टीम से सांठगांठ कर ग्राम समाज की जगह कब्जाने का आरोप

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम समाज की जगह पर कथित तौर पर अवैध तरीके से कब्जा करने का मामला सामने आ रहा है,मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना क्षेत्र के गांव बनेई का बताया जा रहा है जहां मिली जानकारी के अनुसार ग्राम समाज की जगह पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है गांव के मोहम्मद कामयाब और आलम ने अधिकारियों से शिकायत कर बताया है कि गांव के कुछ लोग तालाब के पास ग्राम समाज की जगह पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं।यह विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा है थाने में भी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई निस्तारण नहीं हो सका पिछले दिनों राजस्व टीम के लेखपाल और कानूनगो ने निर्माण रुकवा दिया था लेकिन अब निर्माण पुनः शुरू हो गया है उन्होंने विपक्षी पार्टी द्वारा राजस्व टीम से सांठगांठ कर अवैध निर्माण करने का का आरोप लगाया है । उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को विपक्षी पार्टी के लोग निर्माण कर रहे थे जिसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी गई तो हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे लेकिन लेखपाल की मौजूदगी में भी निर्माण होता रहा। प्रधानपति जमशेद अली का कहना है कि लगभग 250 गज जगह पर निर्माण हो रहा जो ग्राम समाज की है वहीं हल्का लेखपाल बृजेश यादव ने जगह को आवादी का बताया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस