बदायूं
वन महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महेश बाल विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण
बिल्सी। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वन विभाग सहसवान के तत्वावधान में नगर स्थित श्री महेश बाल विद्या मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री नवनीत शाक्य, बिल्सी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सागर, सहसवान वन विभाग के रेंजर श्री सुशील कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक श्री सुवीन मालपानी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री आदित्य माहेश्वरी, नगर पालिका सदस्य प्रखर माहेश्वरी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मोहित बाबू, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार, मुकुल मालपानी, आलोक सक्सेना, नरेश चन्द्र सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
बिल्सी अमियापुर से विकास मिश्रा की रिपोर्ट

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

