7:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज में अवैध खनन पर कार्रवाई: 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी सीज।

बदायूं

दातागंज में अवैध खनन पर कार्रवाई: 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी सीज।

बदायू 6 जुलाई ।

दातागंज कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने करौरा के पास बिना अनुमति मिट्टी खनन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 1 जेसीबी सीज कर दी।

प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन में लगे वाहनों को कब्जे में लिया। जांच के दौरान चालकों से अनुमति, रॉयल्टी और वाहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई वैध कागज नहीं दिखाया जा सका।

पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए सूचना संबंधित विभाग को भेजी गई है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस