7:04 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सखानूं में गैस लीक से लगी आग, एक झुलसा, लाखों का सामान जला।

बदायूं

सखानूं में गैस लीक से लगी आग, एक झुलसा, लाखों का सामान जला।

बदांयू 6 जुलाई।

अलापुर थाना क्षेत्र की सखानूं नगर पंचायत के वार्ड-1 में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग लग गई।

रामवीर पुत्र मुरारी लाल के घर हुए इस हादसे में आग की चपेट में आकर रामवीर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि कमरे के किवाड़ उखड़कर दूर जा गिरे और लिंटर में छेद हो गया। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची।

घटना के समय रामवीर घर के बाहर सो रहे थे जबकि उनके बेटे, बहू और पोती छत पर थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस