बदायूं
बिल्सी पुलिस की बड़ी सफलता: एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा सामान बरामद
केशव गुप्ता
बदायूँ। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में चोरी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी और की-बोर्ड बरामद कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में थाना बिल्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम वैन जाने वाले मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरुण पुत्र संजीव निवासी ग्राम हरगनपुर थाना बिल्सी तथा अरविन्द्र सिंह उर्फ अरविन्द्र सोलंकी पुत्र रमेशपाल सिंह, हाल निवासी अहीर टोला कस्बा उझानी (मूल निवासी हरगनपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को रोहित कुमार सिंह निवासी कस्बा बिल्सी ने अपनी एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान से लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी और की-बोर्ड चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई को थाना बिल्सी के उपनिरीक्षक सचिन कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

