9:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं

सहसवान तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

सहसवान (बदायूँ), 06 जुलाई। सहसवान तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ श्री हृदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस दौरान तहसील एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस