9:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, मौके पर हुआ कई शिकायतों का निस्तारण

बदायूं

दातागंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, मौके पर हुआ कई शिकायतों का निस्तारण

केशव गुप्ता

बदायूँ। सोमवार को दातागंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सिंगला गामिनी, उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज राहुल पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस