5:12 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

फर्जी अभ्यर्थी बनकर शिक्षक पात्रता परीक्षा देने पहुंचा युवक गिरफ्तार, बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल

बदायूं

फर्जी अभ्यर्थी बनकर शिक्षक पात्रता परीक्षा देने पहुंचा युवक गिरफ्तार, बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल

केशव गुप्ता

बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की द्वितीय पाली के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं में एक युवक दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गया। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान संदेह होने पर की गई पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया।
पुलिस के अनुसार, सोनवीर पुत्र दर्शन सिंह निवासी जनपद फिरोजाबाद अपने दोस्त अमन का आधार कार्ड लेकर उसकी जगह परीक्षा देने आया था। बायोमेट्रिक जांच के समय पहचान में गड़बड़ी सामने आने पर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह अमन के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
मामले की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस