6:03 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे एएसपी ग्रामीण, बिल्सी व मुजरिया में किया पैदल मार्च

बदायूं

शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे एएसपी ग्रामीण, बिल्सी व मुजरिया में किया पैदल मार्च

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना बिल्सी एवं मुजरिया क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बिल्सी एवं मुजरिया के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा लोगों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। एएसपी ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर प्रभावी गश्त करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस