12:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बमनोसी में मनरेगा का नाला दूसरी बारिश में ढहा, घटिया निर्माण पर उठे सवाल।

बमनोसी में जल निकासी ठप, मानसून में जलभराव का खतरा बढ़ा।

उझानी-बदांयू 2 जुलाई।

विकास खंड कादरचौक की ग्राम पंचायत बमनोसी में मनरेगा योजना के तहत पिछले वर्ष बनाया गया नाला दूसरी बारिश में ही धराशायी हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने मानकों के विपरीत घटिया सामग्री से निर्माण कराया था।

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि नाले का निर्माण पिछले वर्ष ही हुआ था। पहली बारिश में ही दीवारें दरक कर गिर गई थीं। मरम्मत के बाद अब दूसरी बारिश भी नाला नहीं झेल पाया और फिर से टूट गया।

नाला टूटने से गांव का पानी धीमी गति से निकल रहा है। गलियों में जलभराव शुरू हो गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि मानसून की तेज बारिश में पूरा गांव जलमग्न हो जाएगा। घरों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने तय मानकों को दरकिनार कर नाला बनाया। एक साल भी निर्माण नहीं टिक सका।

ग्रामीण पुष्पेंद्र ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई और जल्द नया नाला बनवाने की मांग की है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस