बदांयू में बारात चढ़त के दौरान लाठी-डंडों से हमला, चार बाराती घायल।
112 पर कॉल करते ही जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी, कादरचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज।
बदांयू 30 जून।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गुलावगंज गनियाई में 22 जून की रात बारात चढ़त के दौरान दबंगों ने बारातियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में चार बाराती घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना जरीफनगर के गांव सोनवूढी निवासी मुनेश पुत्र सोनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जून को वह गांव सोनवूढी से बारात में शामिल होकर गुलावगंज गनियाई आए थे। बारात चढ़त के दौरान गांव के ही सूरज पुत्र नरेश, कृपाल पुत्र पन्नालाल, राजन पुत्र मुनीम, विक्की पुत्र राजू, वंदी वर्मा पुत्र परमानंद और मीरा पुत्री पन्नालाल ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से बारात पक्ष पर हमला बोल दिया।
हमले में मुनेश पुत्र सोनपाल, भोले पुत्र यादराम निवासी सोनवूढी और अशोक पुत्र रामप्रकाश, गोविंद पुत्र रामप्रकाश निवासी गढौलिया पट्टी तासौल के खुली व गुम चोटें आई हैं।
मुनेश ने बताया कि जब बारात पक्ष ने 112 नंबर पर पुलिस सहायता के लिए कॉल किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
थाना कादरचौक पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

