2:22 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल थी फोटो

कादरचौक में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल थी फोटो।

बदांयू 30 जून।

कादरचौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कादरचौक थाने में तैनात उपनिरीक्षक अंकुल कुमार 28 जून की रात हमराह हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह के साथ चौकी मोहम्मदगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था व वाहन चेकिंग पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ जिस व्यक्ति की फोटो वायरल हुई है, वह बिचौला तिराहे पर खड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम बिचौला तिराहे की ओर रवाना हुई। मोटरसाइकिल की रोशनी में एक व्यक्ति तिराहे की तरफ जाता दिखा। पुलिस को देखकर आरोपी तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजमुद्दीन शाह पुत्र न्यालुद्दीन शाह, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम भमुईया थाना कादरचौक बताया। तलाशी में उसके पैंट की दाहिनी फेंट से 315 बोर का एक तमंचा और बायीं जेब से एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में युवक का चालान किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस