12:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में राहत की फुहार, मौसम हुआ सुहावना

उझानी, बदायूं 30 जून ।

मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश ने उझानी का मौसम खुशनुमा बना दिया। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश लगभग दो घंटे तक चली, जिससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब पारा 29 डिग्री पर आ गया है।

कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। ठंडी हवाओं के चलने से सुबह-सुबह शहर का माहौल सुहावना हो गया। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और हवा करीब 11 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है।

बारिश के बाद नगर की सड़कों और गलियों में ठंडक महसूस की गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भी इस खुशनुमा मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। ग्रामीण इलाकों में भी गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। हालांकि, मुख्य बाजार और निचले इलाकों में हल्का जलभराव भी देखा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस