12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24.640 किलो गांजा, दो बाइक समेत चार तस्कर गिरफ्तार

बदायूं

थाना अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24.640 किलो गांजा, दो बाइक समेत चार तस्कर गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूँ, 29 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24.640 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विवेक पुत्र रविन्द्र, निहाल पुत्र लल्ला, अभिषेक पुत्र रविन्द्र तथा विशाल पुत्र जैन सिंह, निवासी मोहल्ला कंचनपुर, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में मु.अ.सं. 135/2026 के तहत धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोरों में 24.640 किलोग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल (UK-04-Q-2427 एवं UP-25-EH-4716) तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक माधौ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस