5:09 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अतिक्रमण बना मौत का सबब, जाम में फंसी एम्बुलेंस से मरीज की सांसें अटकीं

उझानी में अतिक्रमण बना मौत का सबब, जाम में फंसी एम्बुलेंस से मरीज की सांसें अटकीं।

उझानी: घण्टाघर चौराहे पर अतिक्रमण से लगा भीषण जाम, सायरन बजाती एंबुलेंस फंसी, प्रशासन बेखबर।

उझानी-बदांयू 29 जून।

शहर की सड़कें अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई हैं। सोमवार दोपहर घण्टाघर चौराहे से मंडी समिति तक लगे भीषण जाम में सीएचसी जा रही एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, मरीज और तीमारदार परेशान होते रहे, लेकिन सड़क के दोनों ओर दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते उसे रास्ता नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की हीलाहवाली और अतिक्रमणकारियों की हठधर्मी से हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। कार्रवाई के नाम पर कुछ चालान काटकर पल्ला झाड़ लिया जाता है और कुछ दिन बाद फिर सड़क पर कब्जा हो जाता है।

इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी ने बताया कि वह फिलहाल अवकाश पर हैं। गुरुवार को लौटने के बाद अधीनस्थों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने की ठोस रूपरेखा तैयार की जाएगी और शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

घण्टाघर चौराहा शहर का मुख्य बाजार है। यहां रोजाना जाम लगता है। एंबुलेंस फंसने की यह पहली घटना नहीं है, फिर भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस