मंडी में मक्का की बंपर आवक से उझानी 

हाईवे बना ‘जाम-वे’, धर्मकांटों ने आग में डाला घी।
गंगा स्नान यात्री 1 घंटे से फंसे, डायल 112 मौके पर, ट्रैफिक पुलिस नदारद।
उझानी, बदायूं 29 जून ।
सिलहरी संवाददाता पीएस पटेल की रिपोर्ट।
उझानी की कृषि उत्पादन मंडी के सामने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम अब हादसा नहीं, आदत बन गया है। सोमवार को फिर मंडी गेट के पास दोनों तरफ 1-1 किमी लंबा जाम लग गया। बीते एक घंटे से वाहन रेंग रहे हैं और गंगा स्नान को जा रहे हजारों श्रद्धालु भीषण गर्मी में फंसे हैं।
जाम में फंसे किसान वीरपाल ने बताया, “रोज का यही हाल है। मंडी आओ तो 2 घंटे जाम में लगते हैं। न पुलिस दिखती है, न मंडी प्रशासन।” सूचना पर डायल 112 की पीआरवी तो पहुंच गई, लेकिन यातायात पुलिस एक घंटे बाद भी नदारद रही।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंडी प्रशासन और यातायात पुलिस की मिलीभगत से धर्मकांटे वाले हाईवे पर कब्जा जमाए हैं। त्योहारों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने का दावा भी हवा-हवाई साबित हुआ। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहनों के फंसने का खतरा बना रहता है।
फिलहाल डायल 112 जाम खुलवाने में जुटी है। मंडी सचिव और सीओ ट्रैफिक से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

