12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

परमीशन की आड़ में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

परमीशन की आड़ में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि कुछ लोग परमीशन की आड़ में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार रात कुंवरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एसआई प्रताप सिंह रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान मढ़िया-भांसी मार्ग पर उन्हें मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पूछताछ के दौरान चालक खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को थाना ले आई और उन्हें सीज कर खनन विभाग को सूचना दे दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि सीज किए गए ट्रैक्टर हरिनंदन तथा मढ़िया भांसी निवासी धर्मेंद्र के हैं। मामले की जांच खनन विभाग द्वारा भी की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस