उझानी -गृहक्लेश से तंग युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत।
उझानी-बदांयू 28 जून।
कछला क्षेत्र के गांव पिपरौल में बीती रात गृहक्लेश से तंग आकर 28 वर्षीय राहुल मल्लाह पुत्र दुलारे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लेकर पहुंचे।
सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान आज सुबह राहुल की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद से मातम पसरा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

