।
उझानी-बदांयू 28 जून।
रविवार को शगूफ़ा आर्ट कार्यशाला का 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष सलोनी शुचि पाठक ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए, जबकि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर आर्टिस्ट और कार्यशाला की संचालिका शगूफ़ा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए।
सलोनी शुचि पाठक और राजन लैला ने बच्चों के कलात्मक कार्यों की सराहना की और उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शगूफ़ा ने बताया कि 8 जून से शुरू हुई इस कार्यशाला में हर आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने गर्मी की छुट्टियों में मोबाइल से दूरी बनाकर इस्लामी सुलेख, पिछवाई पेंटिंग, कपड़े पर पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग, म्यूरल आर्ट, क्ले आर्ट, कार्टून आर्ट, लिप्पन आर्ट जैसी विधाएं सीखीं।
कार्यशाला के समापन पर उझानी में पहली बार कला प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी देखने पहुंचे बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों के काम की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यशाला में शिवम मिश्रा, अरीबा सिद्दीकी, सलोनी, अर्चना, सिया, परी, पूर्वी, स्नेहा, आशिया बी, फैरी समेत कई बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का मकसद बच्चों की रचनात्मकता को मंच देना और छुट्टियों का सदुपयोग कराना था।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

