संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ।
कक्षा 6 से 11 तक सभी संकायों में दाखिले शुरू, ‘विद्या ददाति विनयम्’ की परंपरा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प।
उझानी, बदायूं, 28 जून 2026।
शिक्षा ही सफलता की कुंजी है’ के ध्येय वाक्य के साथ संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है। कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के सभी संकायों में प्रवेश लिए जा रहे हैं।
‘उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम’ के संकल्प के साथ विद्यालय अनुशासित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास और उत्तम परिणाम की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। यहां चरित्र निर्माण एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों से सुसज्जित किया जाता है।
विद्यालय में अनुभवी आचार्यों का मार्गदर्शन, नियमित कक्षाएं, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, सुसज्जित प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध है। खेलकूद व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास सुनिश्चित किया जाता है। स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुशासित परिसर विद्यालय की पहचान है।
प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने कहा, “अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें, आज ही प्रवेश दिलाएं।” उन्होंने बताया कि सीमित सीटें होने के कारण प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे।
क्यों चुनें सरस्वती विद्या मंदिर-
– अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन
– स्मार्ट क्लास व आधुनिक लैब
– नैतिक शिक्षा एवं चरित्र निर्माण
– खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां
– 100% अनुशासित एवं सुरक्षित परिसर
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

