।
प्रधान पति बोले- सोमवार को डीएम से करेंगे आर-पार की बात।
उझानी-बदांयू 27 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पटपरागंज के डंपिंग ग्राउंड में शहर का कूड़ा-करकट अनलोड करने की नगर पालिका की कोशिश शनिवार को फिर नाकाम हो गई। पुलिस बल की मौजूदगी में भी ग्रामीण टस से मस नहीं हुए और कूड़ा लेकर आए सभी वाहनों को गांव की सीमा से बैरंग लौटा दिया।


आज सुबह नगर पालिका के कूड़ा वाहन भारी पुलिस फोर्स के साथ पटपरागंज डंपिंग ग्राउंड पहुंचे। कोतवाली से उपनिरीक्षक किशनवीर सिंह व कैलाश कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का भरपूर प्रयास किया, मगर ग्रामीण किसी कीमत पर कूड़ा-करकट डलवाने को राजी नहीं हुए। गांव वाले डंपिंग ग्राउंड से पहले ही सड़क पर डट गए और वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया।
प्रधान पति मनोज कुमार ने बताया, “दो दिन पहले ही हम कोतवाली प्रभारी और नगर पालिका ईओ से मिलकर विरोध जता चुके थे। फिर भी बिना सहमति गाड़ियां भेज दी गईं। गांव को कूड़ाघर नहीं बनने देंगे। यहां कूडा पड़ने से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है
मनोज कुमार ने कहा कि सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर डंपिंग ग्राउंड को पूरी तरह बंद कराने की मांग रखी जाएगी।
विरोध प्रदर्शन में नरेंद्र यादव, ओमेंद्र यादव, अवनीश, राजीव, जयपाल, प्रदीप, नेमसिंह, मास्टर, होशियार सिंह, नीलेश, श्रीकृष्ण, राजेश, सचिन, विश्राम सिंह, सुभाष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। इस बावत ईओ मणी सैनी से जानकारी चाही, तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

