6:20 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शेखूपुर में सपा की राजनीति विधायक हिमांश यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा को लेकर चर्चा में

शेखूपुर में सपा की राजनीति विधायक हिमांश यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा को लेकर चर्चा में
बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी राजनीति आम आदमी तो क्या समर्पित सपाईयों के गले में नहीं उतर रहीं। विति रहे कि वर्तमान में शुखूपुर विधानसभा सीट से सपा के हिमांशु यादव विधायक हैं जो बदायूं में सपा के प्रमुख और मुलायम सिंह के शासन में मिनी मुख्यमंत्री के नाम से बहुचर्चित स्व बनवारी सिंह यादव के पौत्र हैं और उनके पिता आशीष यादव इसी क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में सपा शासन के पूर्व मंत्री आबिद रजा निरंतर प्रचार करने में लगे हैं। श्री रजा को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी का करीबी माना जाता है जबकि श्री रजा की पत्नी श्रीमती फात्मा रजा वर्तमान में बदायूं नगर पालिका की चेयरमैन है।

विज्ञापन एक्सप्रेस