5:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ने ली दो दोस्तों की जान, तीसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा,चालक पर रिपोर्ट दर्ज।

उझानी -गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ने ली दो दोस्तों की जान, तीसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा,चालक पर रिपोर्ट दर्ज।

23 जून की रात की घटना।

उझानी-बदांयू 26 जून।

बारात से लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक बरेली के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना 23 जून की रात करीब एक बजे बरेली मथुरा हाइवे पर सिंह हवेली पेट्रोल पंप के पास हुई।

थाना दातागंज के बरही गांव निवासी अशरफी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र संजीव अपने दोस्त 24 वर्षीय विनोद पुत्र राजू के साथ बाइक से ननाखेड़ा कछला बारात में गया था। रात में घर लौटते समय दोनों ने रास्ते में गांव के ही आशीष पुत्र धर्मपाल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। तीनों पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस